बॉलीवुड का कपूर खानदान हमेशा लाइमलाइट में रहा है। कपूर खानदान की 5 पीढ़ियां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। हम इनमें से कई लोगों के नाम जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर खानदान की बहुओं और बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। इसके बारे में करीना कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था। हम आपको कपूर खानदान की उन 8 बहुओं के बारे में बता रहे हैं जो लाइमलाइट की दुनिया से हमेशा दूर रही।
पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरण मेहरा कपूर ने हमेशा अपने पति का साथ दिया। उन्होंने अपने बच्चों के पैशन को भी हमेशा बढ़ावा दिया। लेकिन खुद कभी लाइमलाइट का हिस्सा नहीं रही।
राज कपूर की पत्नी को कृष्णा राज कपूर के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने परिवार को सारा समय दिया।
आरती फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं रही हैं। लेकिन वो काफी फेमस फैशन डिजाइनर हैं। आरती ने राजीव कपूर से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
शशि कपूर की पत्नी जैनिफर कंडिल थिएटर आर्टिस्ट थीं। शुरुआत में जैनिफर के घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थी। लेकिन बाद में मान गए थे।
नीला देवी शमी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। वो उनकी पहली पत्नी गीता बाली की तरह कोई मशहूर एक्ट्रेस नहीं थी। लेकिन नीला देवी राजघराने से ताल्लुक रखती थीं। शादी के बाद उन्होंने शमी के परिवार को ही अपना परिवार मान लिया।
करण कपूर की एक्स वाइफ लॉर्ना टॉर्लिंग कपूर मशहूर मॉडल थी। लॉर्ना और करण ने शादी के कई सालों बाद एक-दूसरे से तलाक लिया।
राजकपूर के बेटे कुणाल कपूर की शादी रमेश सिप्पी के बेटी शीना सिप्पी से हुई थी। शीना और कुणाल के दो बच्चे हुए पृथ्वीराज कपूर और शायरा कपूर। बाद में दोनों अलग हो गए।
प्रीति कपूर शमी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की पत्नी हैं। दोनों की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई थी।