क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हमेशा महवश को युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में महवश ने एक क्रिप्टिक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस को हैरानी हो रही है। आइए जानते है कि महवश ने क्या लिखा है।
Yuzvendra Chahal's rumored girlfriend Mahvash
आरजे महवश हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 के मुकाबले में पंजाब किंग्स को चीयर कर रही थीं। महवश पहले तो काफी उत्साहित दिखीं, लेकिन पंजाब किंग्स की हार के बाद वे निराश हो गई। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने फाइनल मैच लाइनअप की भी भविष्यवाणी करते हुए लिखा था, "भविष्यवाणी- फाइनल मैच आरसीबी बनाम पीबीकेएस होगा।" इस पोस्ट पर उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।
आपको भगवान के पास लौटना है
इससे भी ज़्यादा ध्यान उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज ने खींची। उन्होंने लिखा-"सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जानते हैं कि आपने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया है। आप हमेशा अपने इरादों से सही रहे हैं और आपको याद है कि आपको भगवान के पास लौटना है। अपने नैतिक मूल्यों के अनुसार जिएं। बाकी लोग जो कहते हैं वह सब शोर है। इसे रहने दो।"
पत्नी धनश्री वर्मा से हुआ तलाक
इस दौरान महवश एक यूट्यूबर के साथ नजर आई। जिसके बाद फैंस ने तुरंत सवाल किया कि चहल स्टेडियम में क्यों मौजूद नहीं थे। महवश तब से चर्चा में हैं जब से उनका नाम पहली बार युजवेंद्र चहल से जोड़ा गया था। चहल ने हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने का फैसला किया है।
