Yuvraj Singh Biopic: माही के बाद अब युवराज के करियर पर बनेगी फिल्म, T-Series ने शुरू किया काम!

Yuvraj Singh Biopic: भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को हर कोई पहचानता है, क्रिकेटर की पॉप्यूलैरिटी देशभर में काफी अधिक है। जिसके बाद अब बॉलीवुड में भी युवराज की बायोपिक पर काम शुरू होने वाला है, जिसकी ऑफिशियल जानकारी अब सामने आ गई हैं। यहां इन खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Yuvraj Singh Biopic:क्रिकेटरयुवराज सिंह की बायोपिक को लेकर बीते काफी समय से चर्चा लगातार बनी हुई हैं, जिसके बाद अब इसको लेकर आधिकारिक घोषणा भी मंगलवार को टी-सीरीज़ फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर दी है। फिल्म का टाइटल और कास्ट अभी अनाउंस नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर युवराज सिंह के फैंस के बीच यह खबर अब काफी तेजी से वायरल होने लगी है। बड़े पर्दे पर युवराज सिंह की जिंदगी के बारे में जानने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed