बॉलीवुड

Stree 2 की सक्सेस पार्टी में गर्लफ्रेंड Tamannah Bhatia के डांस मूव्स पर Vijay Varma ने खूब बजाई सीटियां, वायरल हुआ वीडियो

Tamannaah Bhatia Viral Video: स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज की रात पर जमकर डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड विजय वर्मा भी नजर आ रहे हैं।

Image

Tamannaah Bhatia Viral Video (credit Pic: Instagram)

Tamannaah Bhatia Viral Video: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म की स्क्सेस पार्टी रखी गई जिसमें सभी सितारे शामिल हुए। स्त्री 2 के सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ट्विटर पर तमन्ना भाटिया के डांस का वाडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तमन्ना आज की रात गाने पर डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही है।

एक्ट्रेस के डांस मूव्स पर उनके बॉयफ्रेंड विजय वर्मा जमकर सीटी बजाते नजर आए। विजय और तमन्ना का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दूसरे वीडियो में तमन्ना श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

गर्लफ्रेंड का डांस पर विजय ने जमकर बजाई सीटियां

तीनों एक्ट्रेसेस को फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक, अभिषेक बनर्जी और राधिका मदाना बाद में ज्वाइन करते हैं। सभी इस पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आए। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान पूरे क्रू के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए। एक्ट्रेस के डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। स्त्री 2 ने पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द 300 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल प्ले किया है। राजकुमार और श्रद्धा के साथ फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पकंज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article