बॉलीवुड

Krrish 4: ऋतिक रोशन स्टारर से बाहर हुईं श्रद्धा कपूर, कास्टिंग की अफवाहों पर लगा पूर्णविराम

Shraddha Kapoor Out From Krrish 4: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्हें मेकर्स ने 'कृष 4' (Krrish 4) में कास्ट कर लिया है। अब लेटेस्ट जानकरी के अनुसार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'कृष 4' से श्रद्धा कपूर को बाहर कर दिया गया है।

Image

Shraddha Kapoor Out From Krrish 4

Shraddha Kapoor Out From Krrish 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) की सफलता के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने 5 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 228 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें थी कि उन्हें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग मूवी 'कृष 4' (Krrish 4) ऑफर हुई है। अब इन खबरों की असली सच्चाई सामने आ गई है।

'कृष 4' में नहीं होंगी श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार 'कृष 4' एक महत्वाकांक्षी सुपरहीरो फिल्म है। यह मूवी इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। क्रिएटिव टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर जो भी अफवाहें फैल रही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। मेकर्स ने अभी तक कास्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। इससे यह कन्फर्म हो गया है कि श्रद्धा कपूर फिल्म 'कृष 4' में नजर नहीं आएंगी। हालांकि इन खबरों पर श्रद्धा कपूर की ओर से भी कोई बयान नहीं आया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों आने वाली फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में अब ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का भी लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article