पापा Ajay Devgn की तरह बॉडी बनाने में जुटा बेटा Yug Devgn, जिम से वायरल हुआ वीडियो

अजय देवगन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्हें देखकर कई लोगों ने बॉडी बनाई है और अब इस लिस्ट में उनके बेटे का नाम भी जुड़ गया है। युग का जिम वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

Yug Devgn Viral Gym Video: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं, जो सालों से अपनी फिटनेस मेंटेन किए हुए हैं। उन्हें देखकर सैकड़ों लड़कों ने बॉडी बनाई है और आज भी चार्मिंग दिखते हैं। अजय देवगन की तरह बॉडी बनाने वाले लड़कों में अब एक नाम और भी जुड़ गया है। ये ना किसी और का नहीं बल्कि खुद सिंघम के बेटे युग देवगन (Yug Devgn) का है। युग देवगन का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम में बॉडी बनाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो युग के ट्रेनर ने इंटरनेट पर पोस्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde को अशोक पंडित ने लगाई फटकार, एक्ट्रेस पर लगेगा बैन?

Yug Devgn बना रहे हैं जिम में बॉडी

Yug Devgn बना रहे हैं जिम में बॉडी (Image Source: Instagram)

इंटरनेट पर वायरल हुआ Yug Devgn का जिम वीडियो

युग के ट्रेनर रॉबिन बहल ने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि सिंघम के साहबजादे इन दिनों जिम में कितनी मेहनत कर रहे हैं। रॉबिन ने युग की बॉडी बिल्डिंग जर्नी दिखाई है, जिसमें नजर आ रहा है कि जब युग उनके पास आए थे तब एक्सरसाइज करने के मामले में काफी कच्चे थे लेकिन अब पूरी तरह से पक चुके हैं। वीडियो में युग जमकर पुल अप्स करते दिख रहे हैं और उनकी बॉडी भी पहले से काफी बेहतर हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की कावेरी पोद्दार फिटनेस में निकली शिल्पा शेट्टी की उस्ताद, 63 की उम्र में लगाए पुशअप्स

मात्र 15 साल है युग की उम्र

काजोल और अजय देवगन के बेटे युग देवगन की उम्र इस वक्त केवल 15 साल है। इतनी सी उम्र में ही वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वो अपने पिता की तरह बॉडी बना सकें। वीडियो में युग की एनर्जी लोगों को चौंका रही है क्योंकि वो पुल अप्स पर पुल अप्स मारे जा रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "क्या कमाल की एनर्जी है युग की। ये तो अपने पिता से भी आगे जाएगा।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "बहुत बढ़िया युग... ऐसे ही जमकर बॉडी बनाओ।"

End of Feed