ऋषभ टंडन ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

Rishabh Tandon dies of heart attack: फेमस सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की अचानक मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ टंडन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सभी लोग ऋषभ टंडन को श्रद्धाजंलि देते नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Rishabh Tandon dies of heart attack: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से आज एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की अचानक मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। ऋषभ टंडन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ऋषभ अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे, लेकिन त्योहार के लिए दिल्ली लौटे थे। सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई सेलेब्स ऋषभ टंडन को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। अब उनके निधन के बाद परिवार के सभी सदस्य उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

rtandon

pic credit- rishabh tandon

चर्चा में रहते थे ऋषभ टंडन

ऋषभ टंडन ने अपने पहले एल्बम के बाद कुछ सालों के लिए ब्रेक लिया था। साल 2020 में ऋषभ ने फिर से म्यूजिक कंपोजिंग शुरू की थी। उन्होंने 'रश्ना: द रे ऑफ लाइट' और 'ऋषभ टंडन: इश्क फकीराना' में म्यूजिक दया। ऋषभ ने 'फकीर – लिविंग लिमिटलेस' में एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके निधन से पहले वो कई अनरिलीज्ड गानों पर काम कर रहे थे। बता दें कि ऋषभ टंडन अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे। ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो एक्ट्रेस सारा खान के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि बाद में चला कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। मालूम हो कि ऋषभ ने रूसी नागरिक ओलेसिया नेदोबेगोवा से शादी की।

End of Feed