Yash Upcoming Pan India Movie Named Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्हें आखिरी बार 'केजीएफ 2' में देखा गया था। इसके बाद से ही यश (Yash) एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे जो बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने के काबिल हो। खास बात तो यह है कि यश की झोली में एक और पैन इंडिया मूवी गिरी है, जिसका टाइटल और रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यश की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।
सुपरस्टार यश (Yash) ने अपकमिंग मूवी से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम 'टॉक्सिक' है, जिसमें यश मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। यश की 'टॉक्सिक' (Toxic) फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट करने वाले हैं। 'टॉक्सिक' से जुड़ी पोस्ट साझा करते हुए यश ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जिसकी तुम्हें जरूरत है उसे तुम्हारी भी जरूरत है-रूमी। व्यस्कों के लिए परियों की कहानी।"
कब रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'
बता दें कि सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) 2025 में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यश की इस फिल्म के लिए पहले सई पल्लवी का नाम लीड एक्ट्रेस के लिए सामने आया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि मूवी में वह तीन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म के अलावा यश 'केजीएफ 3' में भी नजर आएंगे और वह भी 2025 तक रिलीज हो सकती है।
