Yash in Ranbir Kapoor Starrer Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने बाकी स्टारकास्ट के साथ मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक रावण का रोल निभाने वाले यश ने फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। रणबीर और साई पल्लवी के लुक की फोटोज भी सेट से लीक हुई थीं, जिन्होंने फैंस के एक्साइटेंड को और भी बढ़ा दिया है। अब पैन इंडिया सुपरस्टार यश की शूटिंग के शेड्यूल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी सामने आ रहा है। यश को नितेश तिवारी की रामायण में रावण के रोल में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइडेट हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यश फिल्म की शूटिंग के लिए दिसंबर 2024 में ही जुड़ने वाले हैं। उनकी डेट्स पहले ही फाइनल हो गई हैं, नितेश तिवारी भी तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही फिल्म शूट कर रहे हैं। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Akshay Kumar New Film Title: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा, नाम जान खुला रह जाएगा मुंह
दिसंबर 2024 में फिल्म की शूटिंग करेंगे यश
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार यश इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' शूट कर रहे हैं। इसे खत्म करने के बाद वह इस साल दिसंबर में बाकी स्टारकास्ट के साथ रामायण की शूटिंग के लिए शामिल होंगे। एक सोर्स ने पोर्टल को बताया कि यश ने रामायण में अपने रोल के लिए कई लुक टेस्ट दिए हैं और दिसंबर 2024 में शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस रोल को निभाने के लिए यश भी काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि यह काफी चैलेंजिंग रोल है। वहीं रिपोर्टस में दावा किया कि सनी देओल भी अगले साल फिल्म का शूट ज्वाइन कर सकते हैं।
