Ramayana: यश ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग, मायानगरी में सजा रावण का दरबार

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2025, 08:41 AM IST

Ramayana Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ सुपरस्टार यश (Yash) अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर यश ने फिल्म रामायण का शूटिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर मुंबई में एक भव्य सेट भी तैयार किया गया है।

Ramayana Shooting Update: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में यश की एंट्री को लेकर कई दिनों तक खबरें सामने आती रही। बीच में एक्टर के फिल्म से बाहर होने तक की खबरें सामने आई थीं। लेकिन इन सब के बाद फिल्म रामायण में अब यश की एंट्री पक्की हो गई है। फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू करने के पहले अभी हाल ही में यश उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर भी पहुंचे थे। अब इसके बाद फिल्म रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Yash Ramayana

यश ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग

फिल्म रामायण रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर यश ने नीतीश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग यश ने मुंबई में शुरू कर दी है। खबर है कि वो अगले एक महीने तक मुंबई में ही रहेंगे और फिल्म के अहम हिस्सों को शूट करेंगे। यश इसमें रावण (Ravana) का रोल निभा रहे हैं। शूटिंग का ये शेड्यूल फिल्म सिटी में चल रहा है, जहां भव्य सेट्स तैयार किए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में यश के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम और साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के किरदार में होंगे। सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान का रोल प्ले करेंगे।

End of Feed