यामी गौतम ने 'हक' की धांसू कमाई पर दिया पहला रिएक्शन, एक्ट्रेस ने फैंस को कहा- 'थैंक्यू'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 07:06 AM IST

Yami Gautam on Haq Box Office Collection: बॉलीवुड की एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म हक (Haq) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने फिल्म हक की कमाई पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा कि...

Yami Gautam on Haq Box Office Collection: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) ने रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म हक ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई की तारीफ की। इसको लेकर यामी गौतम ने अपना रिएक्शन दिया है। यामी गौतम ने अपने सोशल हैंडल से पोस्ट करते हुए ये बात लिखी है।

Yami Gautam on Haq Box Office Collection

Image Source: Haq Movie

यामी गौतम ने फैंस को कहा 'थैंक्यू'

एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हक को लेकर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म हक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म हक की कमाई की तारीफ करते दिखे। इसका जवाब देते हुए अब यामी गौतम ने एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। यामी गौतम ने X पर फैंस को थैंक्यू कहा और लिखा 'ये वर्ड ऑफ माउथ की पावर है, कोई फाउल प्ले या गिमिक्स नहीं। ट्रेड और मीडिया का पॉजिटिव वाइब भी कमाल का है, वो चाहते हैं कि हक जैसी फिल्म सक्सेस हो। ये रेयर है और मैं इसे लाइफटाइम चेरीश करूंगी।' यामी गौतम का ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

End of Feed