Yami Gautam-Aditya Dhar blessed with a baby boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर ने कुछ समय पहले घोषणा करते हुए बताया कि वो अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में अब इस कपल ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की है। यामी गौतम और आदित्य धर के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। इस प्यारे जोड़े को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। आदित्य धर (Aditya Dhar) ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को साझा किया है। पोस्ट में आदित्य ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।
आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म लेने की खबर साझा की है। बता दें यामी गौतम ने 10 मई यानी अक्षय तृतीया के दिन बेटे को जन्म दिया था। यह बात अपने पोस्ट में आदित्य ने बताया है। फिल्म निर्माता ने अपने बच्चे का नाम वेदाविद बताया। इस अनोखे नाम ने सभी का ध्यान खींचा है। हरकोई इस नाम का मतलब जानने के लिए बेताब है। वेदाविद का अर्थ है वह व्यक्ति जो वेदों में पारंगत हो। आदित्य धर और यामी गौतम नए माता-पिता बनने से बहुत खुश हैं। वे अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की आशा करते हैं।
यामी गौतम और आदित्य धर ने जून 2021 में शादी की। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। यमी और आदित्य ने अपनी शादी को काफी सिंपल रखा था। शादी के 3 साल बाद इस कपल ने अब अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को पेरेंट्स बनने के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं।
