बॉलीवुड

Mega Clash !! अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से टकराएगी कमल हासन की 'इंडियन 2', जानें कब होंगी रिलीज

'Indian 2' Will Clash with 'Sarfira' and 'Vedaa': ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) को मेकर्स 12 जुलाई के दिन रिलीज करेंगे। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से टकराती दिखाई देगी।

Image

Indian 2 Clash with Sarfira and Vedaa

'Indian 2' Will Clash with 'Sarfira' and 'Vedaa': साल 2024 में कई फिल्में एक-दूसरे से टकराने जा रही हैं। काफी समय पहले पता चला था कि अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का क्लैश साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' से 15 अगस्त को होने जा रहा है। अब जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) का क्लैश अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से होने जा रहा है। इस खबर ने तीनों फिल्मों के निर्माताओं की नींद उड़ा दी है।

बता जा रहा है कि मेकर्स कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' को 12 जुलाई के दिन रिलीज करने जा रहे हैं। इसी दिन अक्षय कुमार और राधिका मदान स्टारर 'सरफिरा' रिलीज होने जा रही है। यह प्रशंसित तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' (2020) की रीमेक है। 'सरफिरा' का निर्देशन भी सुधा कोंगारा ने किया है और उन्होंने ही ओरिजिनल फिल्म भी बनाई थी। 12 जुलाई को ही जॉन अब्राहम और शारवरी की 'वेदा' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है।

'इंडियन 2' को कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इसमें कमल हासन के अलावा एस जे सूर्या, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। पहला पार्ट हिंदी में हिंदुस्तानी नाम से रिलीज हुआ था। सीक्वल को मेकर्स हिंदी में 'हिंदुस्तानी 2' नाम से रिलीज करेंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article