संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) को लेकर सुर्खियों में है। सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। वेब सीरीज को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म मेकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान संग अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की है। दोनों साथ में मिलकर इंसअल्लाह बनाने वाले थे। लेकिन क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से ये फिल्म नहीं बन पाई। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थी।
संजय ने बताया कि आज भी सिर्फ एक सलमान ही जो मेरे दोस्त है। भले ही हम दोनों एक फिल्म बना रहे थे। वो नहीं बन पाई। इसके बावजूद वो मुझे कॉल करते हैं। मेरा ध्यान रखते हैं। मुझसे पूछते हैं कि आप ठीक हो। मैं उनके ह्यूमर को काफी एन्जॉय करता हूं। वो मुझे तीन महीने या 5 महीने में एक बार जरूर कॉल करते हैं। उन्हें मेरी फिल्मों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो सिर्फ मेरी परवाह करते हैं।
संजय ने सलमान को बताया- दोस्त
संजय ने आगे कहा, भले ही हमारे बीच काम को लेकर झगड़ा हुआ हो। हमारे बीच चीजें सही ना हो। लेकिन एक महीने बाद हमने बात की। इस लिहाज से वो मेरा दोस्त है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि वह मेरे दोस्त है। हम वहीं से बात शुरू करते हैं जहां हमने छह महीने पहले अपनी बात खत्म की थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।
