आमिर खान ने मेंटल हेल्थ पर की खुलकर बात, बोले- मैं और मेरी बेटी सालों से थेरेपी ले रहे हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 10, 2023, 12:34 PM IST

World Mental Health Day 2023: आमिर खान ने बेटी इरा के साथ वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि मैं और मेटी बेटी सालों से थेरेपी ले रहे हैं। इसमें कोई शर्म नहीं है।

World Mental Health Day 2023: वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे हर साल 10 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों को मानसिक रूप से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर तक मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी बेटी इरा का नाम भी शामिल हो गया है। आमिर और इरा ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर अपनी बेटी के साथ बैठकर मेंटल हेल्थ पर बात कर रहे हैं।

End of Feed