बॉलीवुड

Exclusive: Jackie Shroff को बर्थडे पर खल रही है बेटे Tiger Shroff की कमी, बोले 'मैं केक काटने में भरोसा...'

Jackie celebrating his bday with daughter and wife: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) 1 फरवरी 2024 के दिन 67 साल के हो गए हैं। जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग आज तक लड़कियों में है। जैकी श्रॉफ अपना 67वां बर्थडे बेटी कृष्णा और पत्नी आयशा के साथ मुंबई से दूर मना रहे हैं।

Image

Jackie Shroff Bday

Jackie celebrating his bday with daughter and wife: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम कलाकार जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) आज अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ इस खास मौके पर अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ के साथ हैं। जैकी श्रॉफ ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए खुलासा किया है कि वो बर्थडे के मौके पर अपने बेटे टाइगर श्रॉफ को मिस कर रहे हैं, जो इन दिनों जॉर्डन में अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने टाइगर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं शोर शराबे से दूर अपना बर्थडे मना रहा हूं। मैं यहां अपनी पत्नी आयशा और बेटी कृष्णा के साथ हूं लेकिन अपने बेटे टाइगर (Tiger Shroff) को मिस कर रहा हूं। वो इस वक्त जॉर्डन में हूं। मैं उसे आज कॉल करूंगा। मैं अपनी पत्नी और बेटी के लिए खाना पकाऊंगा और पेड़ लगाऊंगा। मुझे के काटने में भरोसा नहीं है, इससे बेहतर मैं पेड़ लगाऊंगा।'

जैकी श्रॉफ के साहबजादे टाइगर श्रॉफ एक मशहूर अभिनेता बन गए हैं लेकिन आज भी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। इस बारे में बात करते हुए जैकी ने कहा, 'इसका पूरा श्रेय उसकी मां और दादी को जाता है, जिन्होंने उसे अच्छे संस्कार दिए हैं। मैं तो दिन रात काम करता था, उस दौरान टाइगर की मां और दादी ही उसका ध्यान रखती थी।'

जैकी श्रॉफ ने जब अपना करियर शुरू किया था, तब कई लड़कियां उन पर मरती थीं। जैकी श्रॉफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा है, 'वो अलग वक्त था। मैं अब काफी बूढ़ा हो चुका हूं। अब मैं दो बड़े बच्चों का बाप हूं। अब मुझे कोई उस नजर से नहीं देखता है।' जैकी श्रॉफ के साथ काम करने वाली सारी हीरोइन्स उन्हें 80 के दशक का सबसे स्टाइलिश एक्टर करार देती हैं। वक्त के साथ जैकी श्रॉफ बदले और आज हटकर रोल्स निभा रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article