बॉलीवुड

सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, मांगी जल्द ठीक होने की दुआ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 10, 2023, 11:31 AM IST

World Cup 2023: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। डेंगू की वजह से क्रिकेटर वर्ल्ड कप टीम से बाहर है। फैंस क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सारा तेंदुलकर ने शुभमन के जल्द ठीक होने के लिए पोस्ट शेयर किया है।

Image

Shubhman Gill- Sara Tendulkar (credit pic: instagram)

World Cup 2023: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) को डेंगू हो गया है। इस वजह से शुभम वर्ल्ड कप मैच से बाहर है। फैंस क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा (Sara Tendulkar) ने शुभमन के जल्द ठीक होने की दुआ की है। सारा ने शुभमन के लिए पोस्ट शेयर किया है। सारा का ट्वीट पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सारा ने ट्वीट कर लिखा, गेट वेल सून शुभमन। सारा के ट्वीट को 4.7 मिलियन व्यूज और 104.2 लाइक्स मिले है। सारा और शुभमन की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

इस बात का कंफर्मेशन नहीं है कि सारा ने ये ट्वीट अपने अकाउंट से किया है या फैन पेज ने क्रिएट किया है। सारा और शुभमन पिछले दिनों सीक्रेटली वेकेशन पर गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा और शुभमन एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सारा ने शुभमन के लिए किया पोस्ट

कुछ समय पहले सारा और शुभमन के ब्रेकअप की खबर आई थी। दोनों के ब्रेकअप की वजह सारा अली खान को कहा जा रहा था। दोनों को साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। सारा और शुभमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। हालांकि सारा और शुभमन अभी भी

साथ में है। शुभमन गिल के टीम में नहीं होने से भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी परेशान है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article