Exclusive: Aashiqui 3 में तृप्ति डिमरी संग रोमांस करेंगे Kartik Aryan? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Kartik on romancing with Tripti on Aashiqui 3: बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में हिस्सा लेने के लिए गए थे, जहां उन्होंने आशिकी 3 के बारे में भी बात की। कार्तित आर्यन ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए बताया है कि वो आशिकी 3 में तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करेंगे या नहीं?

Kartik on romancing with Tripti on Aashiqui 3: बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गुजरात पहुंचे थे। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्तिक आर्यन ने स्टेज पर आग लगाने से पहले टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात की और आशिकी 3 को लेकर आ रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 के साथ काफी समय से तृप्ति डिमरी का नाम जुड़ रहा है, जिस कारण हर कोई जानना चाहता है कि क्या ये दोनों स्टार्स आशिकी 3 में एक साथ दिखाई देंगे?

Ranbir Tripti

कार्तिक आर्यन ने इस सवाल का जवाब देते हुए मीडिया को बताया, 'तृप्ति डिमरी बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं। एनिमल में उन्होंने कमाल का काम किया है, मैंने उनकी बुलबुल भी देखी थी। उसमें भी उन्होंने कमाल का काम किया है। अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो हमें लोग पसंद करेंगे। हालांकि मैं जाहूंगा कि अनुराग सर इस मामले में आखिरी फैसला लें। मुझे उम्मीद है कि वो जो भी आखिरी फैसला लेंगे, वो सही होगा।'

End of Feed