बॉलीवुड

Fighter के हिट होते War 2 और Krrish 4 पर ऋतिक रोशन ने दिया बड़ा हिंट, कहा- 'मुश्किल होगा पर मजेदार..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2024, 11:27 AM IST

Hrithik Roshan on War 2 and Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म फाइटर (Fighter) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिसके बाद अब ऋतिक ने अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 और कृष 4 को लेकर बात की है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Hrithik Roshan on War 2 and Krrish 4

Hrithik Roshan on War 2 and Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म फाइटर (Fighter) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फाइटर की सक्सेस से ऋतिक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) के निर्देशन में बनी फाइटर को एक बॉक्स ऑफिस हिट भी बताया जा रहा है। इस बीच अब ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चुप्पी तोड़ दी है। ऋतिक रोशन ने वॉर 2 में अपने किरदार कबीर से लेकर कृष 4 को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

ऋतिक ने सिद्धार्थ आनंद के बाद वॉर 2 में अयान मुखर्जी के साथ काम करने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। फैंस फाइटर के बाद अब ऋतिक रोशन को वॉर 2 और कृष 4 में देखने के लिए काफी एक्साइटेड पर आ रहे हैं। आइए ऋतिक के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'कृष 4 एक आसान फिल्म नहीं है'

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बताया, 'कृष 4 (Krrish 4) एक बेहद मुश्किल फिल्म है। सुपरहीरो फिल्म बनाना आसान नहीं होता है। हालांकि हम काम कर रहे हैं। फिल्म की स्टोरी से लेकर बाकी चीजों पर भी काम जारी है, हालांकि अभी फिल्म को लेकर बात करना काफी जल्दी होगा।' वहीं वॉर 2 को लेकर बात करते हुए ऋतिक ने कहा कि वह कबीर का किरदार दोबारा निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है। ऋतिक से साथ JR NTR भी नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article