Sara Ali Khan and Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 से एक साथ वापस लौटे हैं। बीती रात 28 जनवरी को बॉलीवुड का ये अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया है। इस बीच कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ ही अवॉर्ड फंक्शन से वापस आए हैं। उनके साथ करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सारा और कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन को गुड बाय कहते हुए सारा अली खान उन्हे फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है। इसी के साथ ही दोनों एक दूसरे को गले भी लगाते हैं।
सारा और कार्तिक रिपोर्ट्स के अनुसार रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद से ही कुछ महीनों तक दोनों एक साथ नजर नहीं आए थे। हालांकि अब बीते कुछ समय से कई बार कार्तिक और सारा एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
सारा-कार्तिक के बीच दिखा प्यार?
सारा और कार्तिक का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दोनों के बीच प्यार अभी भी साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो में कार्तिक, करीना और करिश्मा को भी गले लगकर गुड बाय बोलते दिख रहे हैं।
