Salman Khan की Monster से भिड़ेंगी Anupam Kher की Khosla Ka Ghosla 2!!

अनुपम खेर स्टारर खोसला का घोसला 2 अगले साल ईद के आसपास पर रिलीज होगी। ऐसे में ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये फिल्म सलमान खान की मॉन्स्टर से क्लैश कर सकती है।

अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोसला को कल्ट का दर्जा प्राप्त है। इस फिल्म ने सालों पहले हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी फिल्मों की दशा और दिशा दोनों बदल दी थी। यही कारण है जब से इसके सीक्वल का ऐलान हुआ है तब से दर्शक इसके इंतजार में हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग भी पूरी हो जाएगी लेकिन फिर भी ये मूवी 2026 में रिलीज नहीं होगी। खोसला का घोसला 2 के मेकर्स ने बीते दिन ही बताया है कि अब उनकी ये मूवी 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। मेकर्स के इस ऐलान के बाद से ही ट्रेड पंडितों के कान खड़े हुए हैं क्योंकि ये ईद का मौका होगा। इसी मौके पर सलमान खान स्टारर मॉन्स्टर रिलीज होनी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

Salman Khan की Monster से भिड़ेंगी Anupam Kher की Khosla Ka Ghosla 2!!

Salman Khan की Monster से भिड़ेंगी Anupam Kher की Khosla Ka Ghosla 2!!

क्या Monster से भिड़ेगी Khosla Ka Ghosla 2?

अब ये तो आप जानते ही हैं कि सलमान खान की नई एक्शन ड्रामा मॉन्स्टर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। माना जा रहा है कि ईद 10 मार्च के आसपास पड़ेगी। इसी के दौरान सलमान खान अपनी मूवी मॉन्स्टर लाएंगे। अगर ईद की डेट थोड़ी भी ऊपर आ गई तो ये पक्का है कि सलमान खान उस वीकेंड में सिनेमाघरों में कदम रखेंगे। अगर ऐसा होता है तो अनुपम खेर और सलमान खान का बॉक्स ऑफिस क्लैश पक्का है। अगर ये दोनों एक ही वीकेंड पर नहीं आते हैं तो भी इनका क्रॉस क्लैश पक्का है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

End of Feed