EXCLUSIVE: मीडिया के सामने क्यों अपना चेहरा छ‍िपाते हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान? एक्टर के करीबी ने खोली पोल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। फैंस किंग खान के बहुत ज्यादा दीवाने हैं, लेकिन शाहरुख खान हमेशा मीडिया के सामने अपना चेहरा छ‍िपाते हुए नजर आते हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ऐसा क्यों करते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। फैंस किंग खान के बहुत ज्यादा दीवाने हैं, लेकिन आप ने भी नोटिस किया होगा कि बाकी सितारों की तरह किंग खान कभी-भी मीडिया के सामने अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। हाल ही में किंग खान के एक करीबी ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान क्यों अपना चेहरा छ‍िपाते है। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान साल 2021 से मीडिया से अपना फेस छिपा रहे हैं। कभी एक्टर छतरी से फेस छिपाते हैं तो कभी हुडी से। हाल ही में जूम के साथ बातचीत के दौरान किंग खान के पुराने सिक्योरिटी हेड इन चार्ज यूसुफ इब्राहिम ने कुछ राज खोले हैं। यूसुफ इब्राहिम ने कहा- "किंग खान लाइमलाइट से दूर भागने के लिए ऐसा नहीं करते हैं। मैं तो नहीं जानता क्योंकि मैं अब उनके लिए काम नहीं कर रहा हूँ। इसलिए, उनका आंतरिक रूप से क्या कारण है, क्यों कर रहे हैं, यह उनका निर्णय है। मुझे कोई जानकारी नहीं है।"

End of Feed