Why Kiran Rao Skip Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हुई, वो थी कि उनकी एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) इस खास मौके पर नजर नहीं आईं। शादी बेहद सादगी से हुई और इसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। ऐसे में किरण की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। अब आमिर के करीबी दोस्त और एक्टर अमीन हाजी (Amin Hajee) ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि अमीन हाजी ने इस मुद्दे पर क्या कहा है।
इस वजह आमिर खान की शादी में नहीं पहुंचीं किरण राव (Image Source: Reddit/ rediff)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:"Aamir Khan को ये हक नहीं...", चीफ मुफ्ती ने एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ जारी किया फतवा
इस वजह से शादी में नहीं आईं किरण राव
आमिर खान (Aamir Khan) के करीबी दोस्त और एक्टर अमीन हाजी (Amin Hajee) ने Rediff.com से बातचीत में किरण राव (Kiran Rao) की गैरमौजूदगी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जब आमिर और गौरी स्प्रैट (की शादी हुई, उस वक्त किरण यूके में थीं। हालांकि, उनके बेटे आजाद (Azad) खास तौर पर मुंबई लौटे ताकि अपने पिता की शादी में शामिल हो सकें। अमीन हाजी ने कहा, 'हर मौके पर हर किसी का मौजूद होना जरूरी नहीं होता। कई बार किसी को उसकी स्पेस देना भी प्यार और सम्मान जताने का तरीका होता है। ऐसे खास मौके पर आप किसी को असहज महसूस नहीं कराना चाहते। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उनके रिश्ते खराब हैं। आज भी आमिर, किरण, रीना और सत्यजीत भटकल (Satyajeet Bhatkal) पानी फाउंडेशन के जरिए साथ काम कर रहे हैं।' उन्होंने आगे बताया कि जब रीना दत्ता (Reena Dutta) के पिता का निधन हुआ था, तब आमिर ने उनसे और करीम से मदद करने के लिए कहा था। उस समय रीना ट्रैवल कर रही थीं और आमिर अंतिम संस्कार तक वहीं रुके रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:लव जिहाद मामले पर Aamir Khan ने दिया तगड़ा जवाब, ट्रोल्स की हो गई बोलती बंद
रीना दत्ता को लेकर कही ये बात
अमीन हाजी ने अपनी बातचीत में रीना दत्ता, किरण राव और गौरी स्प्रैट के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि तीनों की अपनी-अपनी अलग पहचान और खूबियां हैं। रीना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 'लगान' (Lagaan) के समय वह आमिर की सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े कई अहम फैसलों में उनकी राय को हमेशा महत्व दिया जाता था। जब आमिर और रीना के अलग होने की खबर मिली थी, तो उन्हें काफी दुख हुआ था। किरण राव को लेकर अमीन हाजी ने बताया कि वो आमिर से प्यार होने से पहले ही उनकी अच्छी दोस्त थीं। 'लगान' (Lagaan) में वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।
अमीन हाजी ने की गौरी की तारीफ
गौरी स्प्रैट की तारीफ करते हुए अमीन हाजी ने कहा कि वो बेहद सादगी से रहने वाली महिला हैं। उन्हें नेचर के बीच समय बिताना और लंबी वॉक करना पसंद है। फैशन और ब्यूटी बिजनेस में अच्छी पहचान होने के बावजूद वो कभी अपनी दिखावा नहीं करतीं। अमीन हाजी ने कहा कि गौरी की सबसे बड़ी खूबी उनकी इमोशनल इंटेलिजेंस है। वो पहले सामने वाले की बात पूरी सुनती हैं और फिर अपनी राय बनाती हैं। बातचीत के आखिर में अमीन हाजी ने ये भी बताया कि आमिर के बच्चे इरा (Ira), जुनैद (Junaid) और आजाद (Azad), गौरी को सिर्फ 'गौरी' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि ये रिश्ता अचानक नहीं बना है। गौरी कई सालों से आमिर की जिंदगी का हिस्सा रही हैं। वो आमिर के भांजे इमरान खान (Imran Khan) की भी दोस्त रही हैं। आमिर ने धीरे-धीरे अपने बच्चों को गौरी से मिलवाया।
