फिल्ममेकर करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अब करण ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान है और डायरेक्टर से सवाल कर रहे हैं कि वो किसपर निशाना साधा रहे हैं। आइए जानते हैं कि करण जौहर ने क्या पोस्ट किया है।
Karan Johar
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-"मैं लोगों को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए बहुत कुछ बर्दाश्त करता था.. अब मुझे पता है कि मेरी बाउंड्री समझौता करने योग्य नहीं हैं।" अब इस पोस्ट के बाद फैंस करण जौहर पर सवाल कर रहे हैं कि वो किसको लेकर ऐसा पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी के फंक्शन में करण जौहर ने फुल हैवी ब्लैक शेरवानी कैरी की थी। जिसमें करण जौहर काफी ज्यादा लाइमलाइट लूट रहे थे।
फिल्म छावा की तारीफ
हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करण जौहर ने फिल्म छावा की तारीफ की थी। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छावा का एक धांसू पोस्टर शेयर किया था। जिसमें लिखा था-"छावा बिना रूकने वाली और भावनात्मक रूप से बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बधाई हो! विक्की कौशल शानदार है और हर फ्रेम में उनकी जबरदस्त एक्टिंग दिखती है। अक्षय खन्ना ने काफी मेहनत की। दीनू, लक्ष्मण सभी टीम को बधाई।”
करण जौहर का ट्रांसफॉर्मेशन
करण जौहर ने अपना कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। पहले से काफी ज्यादा अब करण जौहर का अंदाज बदला-बदला नजर आता है। वो पहले की तुलना में काफी पतले हो गए हैं। उनकी तस्वीरें देख लोग अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं कर पाते हैं। आदर जैन की शादी में भी करण जौहर काफी अलग लगे।
