कौन है Aryan Khan की कथित गर्लफ्रेंड Vinnie Takair? लंदन में साथ घूमते आए नजर

आर्यन खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज बीते दिन वायरल हुईं, जिनमें वो एक विदेशी हसीना के साथ दिखाई दिए। हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आर्यन की ये नई दोस्त कौन है?

KEY HIGHLIGHTS
  • आर्यन खान लंदन की सड़कों पर लड़की के साथ आए नजर
  • विन्नी तकायर बताया जा रहा है कि लड़की का नाम
  • आर्यन-विन्नी की डेटिंग की खबरें हुईं वायरल

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते दिन से ही इंटरनेट पर वायरल हैं क्योंकि लंदन से लीक हुई उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हैं। वो लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं, जहां वो अपनी एक क्लोज फ्रेंड विन्नी के साथ दिखाई दिए। आर्यन और विन्नी की तस्वीरें देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विन्नी और आर्यन की फोटोज देखने के बाद एक सवाल हर किसी के दिमाग में है और ये कि आखिरकार ये विदेशी हसीना है कौन, जिसके साथ आर्यन घूम रहे हैं।

कौन है Aryan Khan की कथित गर्लफ्रेंड Vinnie Takair? लंदन में साथ घूमते आए नजर

कौन है Aryan Khan की कथित गर्लफ्रेंड Vinnie Takair? लंदन में साथ घूमते आए नजर

कौन है Vinnie Takair?

आर्यन खान के जो फैंस ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिरदार विन्नी कौन हैं, उन्हें हम बता दें कि विन्नी तकायर एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। वो ना केवल गाना गाती हैं बल्कि गाने लिखते भी हैं। विन्नी तकायर के नाम कई हिट गानों के क्रेडिट हैं, जिन्हें लाखों लोग गुनगुनाते हैं। विन्नी तकायर का जन्म डेनमार्क में हुआ था, जो मुंबई में भी आती रहती हैं। विन्नी ने मुंबई में कई सारी जगहों पर परफॉर्म किया है। वो इंस्टाग्राम पर रेगुलर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लाखों लोग प्यार देते हैं।

End of Feed