Bollywood Throwback: जब विनोद खन्ना ने 20 साल छोटी माधुरी दीक्षित के काट लिए थे होंठ, सीन को लेकर खूब मचा था तहलका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:03 AM IST

विनोद खन्ना एक सीन में माधुरी दीक्षित के साथ थे और वह इस सीन को करते वक्त बहक गए। एक सीन के दौरान विनोद खन्‍ना बेकाबू हो गए और उन्‍होंने माधुरी दीक्ष‍ित के होंठों पर काट लिया।

Madhuri dixit and Vinod Khanna kissing scene: फिल्मों में इंटिमेट सीन काफी आम बात हो चुकी है। पुराने दौर से पर्दे पर ऐसे सीन दिखाए जाते हैं। इन सीन्स को शूट करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि एक्टर्स ऐसे सीन्स के वक्त काफी नर्वस हो जाते हैं। कई बार ऐसे सीन्स में एक्टर्स अपना आपा खो देते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आईं जब इंटिमेट सीन्स के दौरान कट बोलने के बाद भी एक्टर सीन में डूबे रहे और आपा खो बैठै। ऐसा ही एक किस्सा विनोद खन्ना से जुड़ा है।

Bollywood Throwback: जब विनोद खन्ना ने 20 साल छोटी माधुरी दीक्षित के काट लिए थे होंठ, सीन को लेकर खूब मचा था तहलका

बॉलीवुड एक्‍टर विनोद खन्‍ना का नाम भी उन्‍हीं सितारों के साथ लिया जाता है जिन्‍होंने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया। विनोद खन्ना एक सीन में माधुरी दीक्षित के साथ थे और वह इस सीन को करते वक्त बहक गए। विनोद खन्‍ना को बॉलीवुड का सबसे हैंडसम एक्टर कहा जाता था। उन्‍होंने सिनेमा में एक सफल एक्‍टर के रूप में खुद को स्‍थापित किया लेकिन उनके जीवन में भी कई विवाद रहे। विनोद खन्‍ना को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो बाद में उन्‍होंने माफी मांगी थी। माधुरी दीक्ष‍ित आज भी इस सीन के लिए अफसोस करती हैं।

End of Feed