Aishwarya Rai and Shrima Rai: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) की आखिरी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। (Entertainment News) न ही वह इस समय किसी अपकमिंग फिल्म के लिए शूट कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह फिल्मी करियर से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले चुकी हैं। हालांकि इसपर ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Family) ने कुछ भी नहीं कहा है। फिल्मों से दूर रहने के बाद भी ऐश्वर्या खबरों से दूर नहीं रह पा रही हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में वह बीते काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- मायके में जिंदगी काट रहीं ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा से भी होने लगी अनबन!! इधर बच्चन परिवार ने भी कर दिया पराया?
पहले बच्चन परिवार और पति अभिषेक (Abhishek and Aishwarya) के साथ अनबन की अफवाहों ने ऐश्वर्या को सुर्खियों में ला दिया था। अब खबरें सामने आ रही हैं कि मायके में भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) के साथ भी ऐश्वर्या के रिश्ते काफी अच्छे नहीं है। इस बीच श्रीमा को लेकर भी काफी बातें होने लगी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के साथ श्रीमा की कुछ फोटोज वायरल होने लगी हैं। यहां उनपर एक नजर डालते हैं।
Entertainment News in Hindi: प्रियंका से कैसे कनेक्टेड हैं ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा?
श्रीमा राय के फैशन इनफ्लुएंसर हैं, जो साल 2009 में मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब जीत चुकी हैं। उनके सोशल मीडिया पर 1.2 लाख फॉलोवर्स हैं। इस बीच कुछ समय पहले ही वह एक इवेंट में नजर आई थीं। जहां प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। यहीं दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने एक साथ फोटोज क्लिक करवाए। इस बीच वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग यह सवाल खड़े करते दिख रहे हैं कि आखिर श्रीमा कभी भी अपनी ननद ऐश्वर्या राय के साथ कोई तस्वीर पोस्ट क्यों नहीं करती हैं?
