Suniel Shetty Role in Welcome To The Jungle: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार चर्चा में बनी हुई है। 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में सुनील शेट्टी ने फिल्म 'हेरा फेरी' के को-स्टार अक्षय कुमार संग हाथ मिलाया है। फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट दिखाई देखी। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने अक्षय कुमार स्टारर में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का किरदार कैसा होगा, इस बात का खुलासा हो गया है। आइए जानें इस फिल्म में सुनील शेट्टी का किरदार किस तरह होगा।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुनील शेट्टी इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और जॉनी लीवर संग फुल ऑन कॉमेडी के मूड में दिखाई देंगे। पोर्टल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि सुनील का किरदार एक 'प्यारे डॉन' का होगा।
कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि फिल्म में सुनील शेट्टी का अभी तक ना देखे जाने वाला कॉमेडी अवतार होगा। लोगों को यह काफी पसंद आने वाले है। सुनील शेट्टी भी अपने किरदार को लेकर काफी खुश हैं। बता दें कुछ दिनों पहले संजय दत्त ने फिल्म करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
बताया जा रहा है कि डेट्स इश्यूज होने की वजह से संजय दत्त ने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार किया है। इस फिल्म में संजय दत्त की जगह अब मेकर्स ने जैकी श्रॉफ को कास्ट करने का मन बनाया है। फैन्स भी जैकी श्रॉफ की एंट्री होने से खुश हैं।
