फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा
सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान की फिल्म कई दिनों से काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। इसके बाद अब फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो को फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठा दिया है। सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान की इस फिल्म को टाइटल 'ज्वेल थीफ: द रेड सन चैप्टर' होने वाला है। फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
साउथ की फिल्म में नजर आएंगे सैफ अली खान
सैफ अली खान बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। सैफ अली खान साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान के साथ-साथ फिल्म 'देवरा' में जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली हैं।
