WAVES 2025: इस कारण शाहरुख खान के ठुकरा दी थी करण जौहर की फिल्म, सालों बाद किया बड़ा खुलासा

WAVES 2025: हाल ही में मुंबई में वेव्स समिट 2025 जारी है, जो लगभग 4 दिनों तक चलने वाला है। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने करण जौहर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म को रिजेक्ट करने का कारण भी शाहरुख खान ने बताया है।

WAVES 2025: मुंबई में पहली बार वेव्स समिट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट 1 से 4 मई तक जारी रहने वाला है। 1 मई के दिन बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण के साथ बात की और कई चीजें लोगों के बीच निकलकर सामने आईं। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि एक बाद शाहरुख खान ने करण जौहर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों शाहरुख खान ने करण जौहर की फिल्म को ना कहा था।

Karan Johar and Shah Rukh Khan

वेव्स 2025 इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म को करने से साफ मना कर दिया हा। उन्होंने बताया, 'कई सालों पहले वो मेरे घर पर एक स्क्रिप्ट लेकर आये थे। इस स्क्रिप्ट के मुताबिक मुझे एक स्कर्ट कैरी करनी थी। यह पहली ऐसा था जब मैंने बैक स्टेप लिया। यह पुराने टाइम की उन फिल्मों में से एक थी, जब पुरुष स्कर्ट पहनते थे। पुरुषों ने भले ही स्कर्ट पहनी थी लेकिन मेरा जैसा इंसान ये नहीं कर सकता था।'

End of Feed