WAVES 2025: इवेंट के बीच मीरा राजपूत ने ठीक किया दीपिका पादुकोण का दुपट्टा, सादगी देख तारीफ में चूर हुए फैंस

WAVES 2025 Mira Rajput Fixes Deepika Padukone Dupatta: मुंबई के जियो कंवेंशन सेंटर में बीते दिन WAVES 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। इवेंट के बीच ही मीरा राजपूत दीपिका पादुकोण का दुपट्टा ठीक करती नजर आईं, जिसे देख फैंस शाहिद कपूर की पत्नी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

WAVES 2025 Mira Rajput Fixes Deepika Padukone Dupatta: मुंबई के जियो कंवेंशन सेंटर में बीते दिन वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास अवसर पर सिनेमाजगत को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए बॉलीवुड सितारों का आभार जताया। वहीं शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण जैसे कई स्टार्स ने अपने करियर और अपकमिंग मूवीज से जुड़ी बातें भी कीं। लेकिन इन सबसे इतर WAVES 2025 से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मीरा राजपूत (Mira Rajput) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) साथ नजर आए। इस वीडियो में मीरा राजपूत, दीपिका पादुकोण का दुपट्टा ठीक करती दिखाई दीं।

मीरा राजपूत ने बीच इवेंट में ठीक किया दीपिका पादुकोण का दुपट्टा

End of Feed