War 2 Trailer Release Update: इस दिन रिलीज होगा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर का ट्रेलर, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

War 2 Trailer Release Update: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म 'वॉर 2' के ट्रेलर को रिलीज करने की मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर ली है। इस मूवी का ट्रेलर मेकर्स अगले हफ्ते लॉन्च कर सकते हैं।

War 2 Trailer Release Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के बैनर तले बन रही फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार सभी फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म 'वॉर 2' (War 2) का टीजर जारी किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया। इस टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिली थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'वॉर 2' के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारियां अब मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2

Pic Credit: Instagram

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लगभग 3 मिनट लंबा रखा है। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'वॉर 2' की हाइप लोगों के अंदर काफी बढ़ गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि इस ट्रेलर को मेकर्स थिएटर में पेश करेंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक के मुताबिक मेकर्स ट्रेलर के रिलीज होने के बाद 'वॉर 2' के 2 गाने भी लोगों के बीच पेश करेंगे।

End of Feed