Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं जिसके लिए सभी उत्साहित हैं। शादी के 2 साल बाद कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगी। जैसा कि आप सभी को पता है कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म से पहली बार कियारा ऋतिक रोशन और जूनियर एंटीआर संग स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में कियारा ने दोनों के साथ काम करने को लेकर क्या कहा पढ़िए इस रिपोर्ट में।
Image Source: YRF Instagram
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) X पर लिखती हैं 'उत्साह दोनों का है, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आपके साथ स्क्रीन शेयर करना एक जिंदगीभर यादगार अनुभव रहा है। आदित्य चोपड़ा सर, अयान मुखर्जी , जूनियर एंटीआर (Jr NTR) और हमारी अद्भुत टीम ने जो जीवंत किया है, उसे दुनिया के सामने देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।' यश राज यूनिवर्स की ये अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' (War 2) इसी साल 14 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
