बॉलीवुड

राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, कपल ने पोस्ट शेयर कर दी फैन्स को खुशखबरी

Rajkummar Rao-Patralekhaa Announce Pregnancy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने पोस्ट के जरिए फैन्स के बीच यह खबर साझा की है।

Image

Rajkummar Rao and Patralekhaa Announce Pregnancy (Pic Credit: Instagram/rajkummar_rao)

Rajkummar Rao-Patralekhaa Announce Pregnancy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने कई सालों तक पत्रलेखा को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की थी। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को लगभग 4 साल हो चुके हैं। शादी के 4 सालों के बाद अब राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद से ही राजकुमार राव और पत्रलेखा (Patralekhaa) के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैन्स लगातार कमेंट्स सेक्शन में कपल को बधाई दे रहे हैं।

जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो पर लिखा है, 'बेबी ऑन द वे यानी बच्चा आने वाला है।' फोटो शेयर करते हुए राजकुमार ने कैप्शन में बताया कि वो कितने उत्तेजित हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैन्स भी इस कपल को पेरेंट्स बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस कपल के जल्द पेरेंट्स बनने की जानकारी मिलते ही पोस्ट को नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई एक्ट्रेसेस ने लाइक किया है। फैन्स बार-बार कपल को बधाई दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मालिक' के प्रमोशन में बिजी हैं। पुलकित के निर्देशन में बनकर तैयार हुई यह फिल्म 11 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव को पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। राजकुमार राव की इस मूवी में प्रोसेनजीत चटर्जी, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी और स्वानंद किरकिरे सहित कई एक्टर्स को अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article