बॉलीवुड

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ ने खत्म की 'बागी 4' की शूटिंग, क्लिपबोर्ड के साथ क्लिक कराईं पिक्स

Tiger Shroff's Baaghi 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स को जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने 'बागी 4' (Baaghi 4) की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस मूवी को मेकर्स 5 सितंबर के दिन रिलीज करेंगे।

Image

Tiger Shroff wrapped up Shooting of Baaghi 4

Tiger Shroff's Baaghi 4: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीती 2 फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों की असफलता के बाद टाइगर श्रॉफ ने 'बागी' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया था। बीते कई महीनों से टाइगर श्रॉफ लगातार 'बागी 4' (Baaghi 4) की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 'बागी 4' की शूटिंग पूरी कर ली गई है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस जानकारी को साझा करते हुए दो पिक्स भी शेयर की हैं।

टाइगर श्रॉफ ने खत्म की 'बागी 4' की शूटिंग

टाइगर श्रॉफ ने 9 जुलाई को क्लिपबोर्ड पकड़े हुए पिक्स शेयर कर 'बागी 4' का शूट कम्पलीट होने की जानकारी दे दी है। इन पिक्स को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली यह पूरी हो गई है... आप सभी के प्यार और इस फ्रेंचाइजी को इतनी दूर तक ले जाने के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना खून बहाया है। यह केवल आपके लिए है।' टाइगर श्रॉफ के इस कैप्शन को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का निर्देशन ए हर्षा कर रहे हैं। इस मूवी का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में अहम विलेन की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स ने संजय दत्त को चुना है। 'बागी 4' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 5 सितंबर का दिन चुना है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article