War 2: Hrithik Roshan की एक्शन मूवी में जलवा दिखाएंगी श्रद्धा कपूर? स्त्री का आइटम नंबर देख फटी रह जाएंगी आंखें!

Hrithik Roshan's War 2: ऋतिक रौशन की अपकमिंग एक्शन फिल्म वॉर 2 (War 2) काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में ऋतिक के साथ ही जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर भी फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Hrithik Roshan's War 2: श्रद्धा कपूर इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हो रही हैं कि श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म वॉर 2 में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि श्रद्धा कपूर फिल्म के एक स्पेशल सॉन्ग के लिए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आ सकती हैं। अभी तक ऋतिक और श्रद्धा एक साथ ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए हैं। इस वजह से दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

Shraddha Kapoor to join Hrithik Roshan's War 2

Shraddha Kapoor to join Hrithik Roshan's War 2

हालांकि श्रद्धा इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर नहीं आने वाली हैं। वहीं अगर बात स्पेशल सॉन्ग करें तो उनको लेकर भी अभी कुछ कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यहां इन रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed