When Arjun Kapoor met Parineeti Chopra: अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) की पहली फिल्म इशकजादे ( Ishaqzaade) आज भी उनके फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक को जनता का प्यार मिला था। 'इश्कजादे' साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे फिल्म समीक्षकों का भी प्यार मिला था। हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया जब वह पहली बार परिणीति चोपड़ा से मिले थे।
अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले 6 महीने से परिणीति चोपड़ा उनकी फिल्म का किरदार जोया से मिलने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि परिणीती चोपड़ा ने पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। जब वह पहली बार सेट पर आई तब अर्जुन ने कोई जोक सुनाया था, जिसे सुनकर परिणीति ने कहा था' lol' , अर्जुन ने कहा कि तुम केवल हंस भी सकती थी। अर्जुन बताते हैं कि उन्हें लगा था परिणीति चोपड़ा को एक्टिंग नहीं आती वह केवल इमोजी साइन में बात करती थी, मैं 6 महीने से जोया से मिलने के इंतजार में था और ये यहां आकर lol , lol कर रही है। मेरा तो करियर ही खराब हो जाएगा, हालांकि अभिनेता ने कहा कि जब मैंने परिणीति को शॉट लेते हुए देखा तो मैं हैरान हो गया।
बताते चले कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म इश्कजादे साल 2012 में आई थी। फिल्म में दो आशिकों की कहानी को दिखाया था जो अपने घर से भाग जाते हैं। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला था और अर्जुन-परिणीति की जोड़ी सबको पसंद आई थी।
