बॉलीवुड

Meena Kumari Biopic: बनने से पहले ही लग गया बायोपिक पर ताला, मनीष मल्होत्रा बोले- 'मैं फिल्म नहीं बना रहा.

Meena Kumari Biopic: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक कुछ समय पहले ही मनीष मल्होत्रा ने अनाउंस की थी। जिसमें कृति सेनन के लीड रोल प्ले करने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अब बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर ने फिल्म से कुछ को अलग कर लिया है। जिसके बाद फिल्म पर काम बंद हो गया है।

Image

Meena Kumari Biopic is shelved says Manish Malhotra

Meena Kumari Biopic: बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने कुछ समय पहले ही अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू की घोषणा की थी। मनीष बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक बनाने वाले थे। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ ही उन्होंने मूवी में कृति सेनन को भी लीड रोल में कास्ट करने का मन बना लिया था। जिसके बाद मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए थे। हालांकि अब एक लेटेस्ट अपेडट से फैंस को बड़ा झटका लग गया है। क्योंकि मनीष मल्होत्रा ने मीना कुमार की बायोपिक से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। कृति सेनन की लीड रोल वाला ये प्रोजेक्ट अब ठंडे बस्ते में चला गया है। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

मीना कुमारी की बायोपिक नहीं बनाएंगी मनीष मल्होत्रा

मीना कुमारी की बायोपिक से जुड़े इस अपडेट के बारे में बात करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कहा, 'मैं अब बायोपिक नहीं कर रहा हूं। मैं अब कोई और प्रोजेक्ट डायरेक्ट करूंगा। डायरेक्ट करने का मेरा एक सपना है जो अधूरा रह गया है।' इस बायोपिक को भारतीय सिनेमा की 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से जानने वालीं एक्ट्रेस मीना कुमारी की लाइफ और विरासत का पता लगाने के लिए बनाया जा रहा था।

फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही थी। हालांकि इस प्रोजेक्ट को अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, अभी तक इसके पीछे की साफ वजह भी सामने नहीं आई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article