'वॉर 2' के लिए रोमांटिक गाना शूट करते दिखे ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी, वीडियो हुआ इंटरनेट पर लीक

Hrithik Roshan-Kiara Advani Shoot For War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक लेटेस्ट वीडियो फिल्म 'वॉर 2' के शूटिंग सेट से सामने आया है। कहा जा रहा है कि ऋतिक और कियारा दोनों ही फिल्म के रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

Hrithik Roshan-Kiara Advani Shoot For War 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बीते दिन फिल्म 'वॉर 2' के सेट से अपनी एक कूल फोटो शेयर की थी। फोटो में ऋतिक रोशन का अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आया। इस समय मेकर्स फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। शूटिंग से अब एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फिल्म 'वॉर 2' (War 2) के रोमांटिक गाने के लिए शूट करते नजर आ रहे हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर फैन्स का दिल जीत लिया है।

Hrithik Roshan and Kiara Advani's War 2

'वॉर 2' के सेट से सामने आए वीडियो में ऋतिक रोशन को इटली की गलियों में कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी पिंक कलर की मिनी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी को ऋतिक रोशन को ओर दौड़ते हुए उनके गले लगाते हुए देखा जा सकता है। दोनों हाथों में हाथ डालकर वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि दोनों एक्टर्स फिल्म के रोमांटिक ट्रैक की शूटिंग कर रहे हैं।

End of Feed