स्वरा भास्कर और फहद अहमद की बेटी राबिया एक साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने धूमधाम से बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रिट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने अपनी बेटी के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने पिछले साल 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। राबिया की क्यूट फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये भी पढ़ें-Hina khan ने बर्थडे से 10 दिन पहले शुरू किया जश्न, कैंसर की तकलीफ को भुलाकर काटा केक
स्वरा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आज हमारे दिल की धड़कन एक साल की हो गई है। हैप्पी बर्थडे राबू। तुम मेरी सभी प्रार्थनाओं का जवाब हो। मैं वादा करती हूं कि तुम्हें हमेशा महफूज रखूंगी। पिछले एक साल से मैं हर दिन को भाग्यशाली मानती हूं। तुम बेहद प्यारी हो। मैं तुम्हें किसी भी चीजें से ज्यादा प्यार करती हूं। मैं तुम्हारे मुंह से मम्मा सुनने के लिए बेकरार हूं।
स्वरा ने शेयर की बेटी राबिया के जन्मदिन की तस्वीरें
पहली फोटो में स्वरा की बेटी केक के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में स्वरा और फहद दोनों अपनी बेटी के साथ केक कट कटते करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीसरी फोटो में स्वरा अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही है। स्वरा की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, राबिया को जन्मदिन की बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा, आपकी खुशियां बनी रही। तीसरे यूजर ने लिखा, राबिया का चेहरा कब दिखाओगे।
स्वरा के पति फहद अहमद राजनीति में एक्टिव हैं। वहीं, स्वरा फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार तनू वेड्स मनू, रांझना, प्रेम रत्न धन पायो समेत कई फिल्मों में काम किया है।
