Vvan Force of the Forest के क्लाइमैक्स की दोबारा होगी शूटिंग!! 10 दिन का बना शेड्यूल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के मेकर्स ने 10 दिनों का रीशूट करने का फैसला लिया है ताकि क्लाइमैक्स में बदलाव किए जा सकें। मेकर्स कुछ-कुछ सीन्स में भी बदलाव करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का होगा रीशूट
  • सिद्धार्थ-तमन्ना की मूवी के क्लाइमैक्स में हुआ बदलाव
  • मेकर्स ने आखिरी मूमेंट पर लिया बड़ा फैसला

वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉलीवुड की तरफ से आने वाली एक अलग तरह की फैंटसी फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर दर्शक अभी से एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की मेकिंग इन दिनों चल रही है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वन के मेकर्स ने आखिरी वक्त पर ये फैसला लिया है कि वो 10 दिनों का शूट और करेंगे ताकि फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए जा सकें। असल में मेकर्स फिल्म वन के क्लाइमैक्स में कुछ बदलाव करना चाहते हैं और इसके कुछ सीन्स में भी चेंजेज हैं। इन्हें करने के लिए मेकर्स ने 10 दिनों का रीशूट करने का फैसला लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Cocktail 2 Fan Review: Kriti Sanon हैं जान, शाहिद-रश्मिका की ओवरएक्टिंग से फैंस परेशान

Vvan का क्लाइमैक्स दोबारा होगा शूट

Vvan का क्लाइमैक्स दोबारा होगा शूट

Vvan Force of the Forest का क्लाइमैक्स होगा दोबारा शूट

Vvan Force of the Forest का क्लाइमैक्स होगा दोबारा शूट

मिडडे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म वन के मेकर्स ने एक साथ बैठकर मूवी का फाइनल कट देखा, जिसके बाद उन्हें लगा कि इसमें कुछ बदलावों की जरूरत है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा परफेक्ट लग रहा है लेकिन मेकर्स कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करना चाह रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि अगर वो फिल्म के कुछ सीन्स में जरूरी बदलाव करेंगे तो कहानी को और बल मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया है, "टीम ने जब वन का फाइनल कट देखा तो उन्हें लगा कि कहानी को और भी बेहतर किया जा सकता है। वन एक अलग दुनिया है, जिसके लिए मेकर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: 'Don 3' विवाद से मुंह छुपाएंगे रणवीर सिंह!! 18 महीने नहीं देंगे इंटरव्यू

End of Feed