विवेक ओबेरॉय ने अक्षय ओबेरॉय के लगाए इल्जामों का दिया जवाब, बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए छोटे पर लुटाया प्यार

Vivek Oberoi talk about Akshay Oberoi : बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय पर खुलकर बात की। अक्षय जिसने हाल ही में विवेक के बारे में भला-बुरा कहा था। अब उसपर विवेक ने चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Vivek Oberoi talk about Akshay Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) के चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय( Akshay Oberoi) ने हाल ही में उन पर कई इल्जाम लगाए थे। अक्षय ओबेरॉय ने विवेक के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है। यही नहीं अक्षय ने दोनों के परिवार के बीच रिश्ता होने से भी इंकार कर दिया था। अब कुछ समय बाद विवेक ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है। विवेक ओबेरॉय ने भाई के दिए हुए बयानों पर सफाई दी है। विवेक ने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए बताया कि उनके और अक्षय के बीच कैसा रिश्ता है। और फैल रही अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी।

Vivek Oberoi talk about Akshay Oberoi

Image Source: Book my Show

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपने इंटरव्यू में , विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi) ने बयाया कि मैंने अक्षय से पूछा था कि उनका इंटरव्यू किस बारे में था। तभी अक्षय ने ने अपने कजिन से कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। हालाँकि, इन बातों पर विवेक ओबेरॉय का मानना है कि अक्षय का खुद बोलना ही बेहतर है।

End of Feed