Virat Kohli Returns after Winning T20 World Cup 2024: आज पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण हैं, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर भारत लौट आई है। कुछ दिनों तक बारबाडोस में फंसे रहने के बाद, विराट कोहली दिल्ली में अपने भाई-बहनों और उनके बच्चों के साथ परिवार से मिले और उनके साथ जीत का जश्न भी मनाया है। इस बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा दिल छू लेने वाली तस्वीरों पर प्यार बरसाने से खुद को नहीं रोक सकीं। परिवार के साथ विराट कोहली की तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Virat Kohli Celebrates with Family After Winning T20 World Cup
आज, विराट कोहली की बहन ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली के एक होटल में रीयूनियन की फैमिली फोटोज को पोस्ट किया है। विराट ने अपने भाई, भतीजी और भतीजों के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें क्लिक भी करवाई हैं। क्रिकेटर के भाई ने उनका जीता हुआ मेडल गर्व से पहना। परिवार के अन्य सदस्य भी विराट कोहली के मेडल के साथ फोटोज क्लिक करवाते दिखे हैं।
विराट कोहली ने परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न
कैप्शन में विराट की बहन ने लिखा, 'जीत का जश्न. बहुत गर्व है।'अनुष्का शर्मा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अनुष्का ने एक हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते हुए विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट के परिवार को भी इस मौके पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।
