Sathyaraj in Salman Khan Starrer Sikandar: प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला इस समय सुपरस्टार सलमान खान संग अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को एआर मुरीगडोस डायरेक्ट करने वाले हैं, इस घोषणा ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। ऐसे में अब, एक और मशहूर हस्ती सत्यराज भी टीम में शामिल हो गए हैं। जिससे यह प्रोजेक्ट और भी रोमांचक हो गया है। पहले से ही सत्यराज उर्फ कटप्पा के फिल्म में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अब मेकर्स ने इसको लेकर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
आइकॉनिक 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ में कटप्पा की भूमिका के लिए पॉपुलर, सत्यराज अब मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का भी हिस्सा बन गए हैं। बता दें कि एक्टर ने हाल ही में प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की है। यह बड़ी खबर फिल्म को और भी रोमांचक बनाती है। सत्यराज ने फिल्मों में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं और उन्हें 'सिकंदर' में सलमान खान और अन्य स्टार्स के साथ देखना थ्रिल से भरपूर होगा। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर की घोषणा की है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, सिकंदर को एआर मुरुगडोस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान पहले कभी ना महसूस किए गए सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
