बॉलीवुड

T20 World Cup जीतकर भारत लौटे विराट कोहली का पत्नी अनुष्का ने किया स्वागत, कोहली परिवार ने उतारी 'किंग' की नजर

Virat Kohli Returns after Winning T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पूरी टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद भारत लौट आए हैं। इस बीच अब अनुष्का शर्मा और कोहली परिवार ने विराट को स्वागत किया है। जिसके फोटोज पर नजर डालते हैं।

Image

Virat Kohli Celebrates with Family After Winning T20 World Cup

Virat Kohli Returns after Winning T20 World Cup 2024: आज पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण हैं, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर भारत लौट आई है। कुछ दिनों तक बारबाडोस में फंसे रहने के बाद, विराट कोहली दिल्ली में अपने भाई-बहनों और उनके बच्चों के साथ परिवार से मिले और उनके साथ जीत का जश्न भी मनाया है। इस बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा दिल छू लेने वाली तस्वीरों पर प्यार बरसाने से खुद को नहीं रोक सकीं। परिवार के साथ विराट कोहली की तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आज, विराट कोहली की बहन ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली के एक होटल में रीयूनियन की फैमिली फोटोज को पोस्ट किया है। विराट ने अपने भाई, भतीजी और भतीजों के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें क्लिक भी करवाई हैं। क्रिकेटर के भाई ने उनका जीता हुआ मेडल गर्व से पहना। परिवार के अन्य सदस्य भी विराट कोहली के मेडल के साथ फोटोज क्लिक करवाते दिखे हैं।

विराट कोहली ने परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न

कैप्शन में विराट की बहन ने लिखा, 'जीत का जश्न. बहुत गर्व है।'अनुष्का शर्मा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अनुष्का ने एक हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते हुए विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट के परिवार को भी इस मौके पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article