बॉलीवुड

Virat Kohli-Anushka Sharma की लाडली बेटी Vamika ने बनाई फूलों की ऐसी ड्राइंग, मां ने दिए 10 में से 10 नंबर

Virat kohli and Anushka Sharma Daughter Vamika: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका (Vamika) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभी तक विराट और अनुष्का वामिका को दुनिया की नजरों से दूर ही रखते हैं। इस बीच अब वामिका की ड्राइंग का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Anushka Sharma daughter Vamika's Drawing goes viral

Virat kohli and Anushka Sharma Daughter Vamika: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दोनों बच्चे बेटी वामिका (Vamika) और बेटा अकाय कोहली (Akaay) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अभी तक विराट और अनुष्का वामिका और अकाय दोनों की ही दुनिया की नजरों से दूर ही रखा हुआ है। फादर्स डे के मौके पर भी अनुष्का ने अकाय और वामिका से जुड़ी एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दोनों बच्चों के पैर के निशान नजर आ रहे हैं। इस बीच अब वामिका की ड्राइंग का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

मां अनुष्का ने अपनी बेटी की ड्राइंग को पूरे 10 में से 10 नंबर भी दिए हैं। हालांकि सिर्फ वामिका ने ही ड्राइंग नहीं बनाई है बल्कि अनुष्का ने भी बेटी के साथ फूलों का चित्र बनाया है। आइए इस तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।

अनुष्का और वामिका की ड्राइंग हुई वायरल

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें एक तरफ अनुष्का शर्मा की ड्राइंग और दूसरी तरफ वामिका की ड्राइंग भी नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा ने वामिका की ड्राइंग को 10 में से 10 नंबर दिए हैं वही अपनी ड्राइंग को 10 में से 5 नंबर दिए हैं। अनुष्का शर्मा इस समय अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वहीं विराट कोहली इस समय टीम इंडिया की ओर से टी20 वर्ल्डकप में नजर आ रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article