IPL 2026: जमाने के सामने विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग Kiss, वीडियो देख लोग बोले- 'रोमांटिक कपल'

Virat Kohli and Anushka Sharma Video: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में विराट कोहली ने गर्दा उड़ा दिया। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे।

Virat Kohli and Anushka Sharma Video: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत हासिल की। बेंगलुरु टीम के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 69 रनों की पारी खेली। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...

virat anushka kiss

pic credit-instagram

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का रोमांस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के क्रिकेट मैचों में प्यार दिखाने के पल अब नई बात नहीं रहे हैं। आरसीबी के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल के ओपनिंग मैच में भी दोनों के प्यार भरे पल कैमरे में कैद हो गए। विराट ने सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। जैसे ही उन्होंने अपना हाफ-सेंचुरी पूरा किया, वे अनुष्का की तरफ मुड़े और उन्हें फ्लाइंग किस भेजी। अनुष्का ने भी बिना झिझके उन्हें किस वापस कर दी। यह क्लिप अकेले ही फैंस को दीवाना करने के लिए काफी थी। लेकिन अनुष्का ने और भी मजेदार पल दिए। जब विराट ने एक आसान कैच छोड़ दिया तो अनुष्का जोर-जोर से हंस पड़ीं और मुंह बनाती नजर आईं।

End of Feed