पहली बार Vamika Kohli ने बांधी भाई Akaay Kohli को राखी, मम्मा Anushka ने दिखाई नन्हे-मुन्नों की मस्ती

Vamika- Akaay Kohli Rakhi: विराट कोहली ( Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma ) इन दिनों लंदन में बसे हुए हैं। विदेश में रहते हुए भी स्टार्स भारतीय संस्कार नहीं भूलते। वामीका कोहली ने अपने भाई अकाय को राखी बांधी, अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों की मस्ती करते हुए तस्वीर साझा की।

Vamika- Akaay Kohli Rakhi: सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार सभी स्टार्स ने धूम-धाम से मनाया। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स ने अपने भाई-बहन के साथ ढेर सारी तस्वीरें साझा की। वहीं लंदन में रह रहे क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बच्चों ने पहली बार राखी मनाई। इसी साल विराट कोहली को बेटा हुआ जिसका नाम अकाय ( Akaay Kohli) रखा, जिसे वामीका( Vamika Kohli) ने पहली बार राखी बांधी। इसकी झनक अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

Vamika- Akaay Kohli Rakhi:

विराट कोहली ( Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma ) इन दिनों लंदन में बसे हुए हैं। लगातार मिल रही अपडेट से लग रहा है कि कपल का इरादा अभी वहीं रहने का है। विदेश में रहते हुए भी स्टार्स भारतीय संस्कार नहीं भूलते। सोमवार को पूरे भारत में राखी का त्योहार मनाया गया और लंदन में अनुष्का-विराट के परिवार ने भी राखी मनाई। वामीका कोहली ने अपने भाई अकाय को राखी बांधी, अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों की मस्ती करते हुए तस्वीर साझा की। अनुष्का ने दो छोटी गाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी। बेशक ये वामीका और अकाय के खिलौने हैं जिसके साथ खेलते हुए उन्होंने राखी का त्योहार मनाया।

End of Feed