बॉलीवुड

'Salman Khan की मां ने कभी नहीं भड़काया' Helen संग सलीम खान की दूसरी शादी पर ये क्या बोल गए अरबाज खान!

Arbaaz Khan on Father Salim Khan's Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने अब अपने पिता सलीम खान की दूसरी शादी को लेकर बात की है। एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी मां ने कभी भी पिता के खिलाफ भड़काने को कोशिश नहीं की। अरबाज के इस कमेंट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Arbaaz talks about Salim khan and Helen's Second Marriage

Arbaaz Khan on Salim Khan's Second Marriage: बॉलीवुड की दिग्गज लेखक जोड़ी सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर शुरू हो गया है। एंग्री यंग मेन के तीसरे एपिसोड में, खान परिवार ने बताया कि कैसे सलीम खान ने उन्हें हेलेन जो कि उनकी दूसरी पत्नी है, उनके बारे में जानकारी देने के लिए बैठाया और कैसे सलमा खान, सलीम की पहली पत्नी ने कभी भी अपने बच्चों को उनके खिलाफ कुछ भी गलत सोचने के लिए इन्फ्लुएंस नहीं किया। अरबाज खान ने खुलकर सलीम खान की दूसरी शादी को लेकर बात की है, और बताया कि उस समय घर पर कैसा माहौल था। यकीनन सलमा खान के लिए हेलन के बारे में खबर सुनन बिल्कुल भी आसान नहीं था। बावजूद इसके उन्होंने अपने बच्चों को पिता के खिलाफ नहीं भड़काया और अपने परिवार को एक साथ रखने कोशिश भी की। यहां अरबाज के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

अरबाज खान ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां सलमा खान ने कभी हेलेन या सलीम के बारे में बुरा नहीं कहा। अरबाज ने कहा, 'मेरी मां ने कभी भी हमें अपने पिता के खिलाफ कुछ भी सोचने या कहने के लिए नहीं भड़काया। उनकी अपनी परेशानियां थीं, लेकिन उन्होंने हमें कभी यह सोचने पर मजबूर नहीं किया कि 'तुम्हारे पिता ऐसे हैं,' या, 'वह क्या कर रहे हैं।' कभी नहीं।'

अरबाज ने शेयर किया कि सभी बच्चे हेलेन को 'आंटी' कहकर बुलाते हैं क्योंकि जब वह पहली बार उनकी लाइफ में आई थी तो वे उन्हें यही कहकर बुलाते थे। 'हालाँकि हम उन्हें एक मां के रूप में मानते हैं, हम उन्हें हेलेन आंटी कहते हैं। वह हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं,' अरबाज ने कहा कि बच्चों से ज्यादा, यह सलमा खान हैं जो कोशिश करती हैं कि हेलेन को अकेला ना फील हो।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article