Akshay Kumar's Cameo in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3, काफी चर्चा में बनी हुई है और इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में नए भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार के कैमियो को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 में उनके कैमियो को फैंस ने काफी पसंद किया है। जिसके बाद लोगों को उम्मीद है कि वह कार्तिक आर्यन की फिल्म में भी कैमियो करते दिख सकते हैं। जिसपर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ दी है। भूल भुलैया बॉलीवुड की सबसे मशहूर हॉरर कॉमेडी में से एक रही है। यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में नजर आए थे।
लगभग 15 साल बाद मेकर्स ने कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी के साथ 2022 में इसके सीक्वल के साथ फैंस को खुश कर दिया था। इसकी सफलता के बाद, कार्तिक, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया था।
जहां फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इंटरनेट पर ऐसी अटकलों का बाजार गर्म है कि अक्षय कुमार फिल्म के लिए एक यादगार कैमियो शूट करेंगे। इस बीच, हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अक्षय कुमार ने सभी दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं. यह फर्जी खबर है.'
